जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी,, एक जवान घायल

Friday, Aug 05, 2022 - 06:27 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।  पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया,"कुलगाम के रेडवानी इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं। और विवरण का इंतजार है।"

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ जारी है और अभी तक दोनों पक्षों से किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।


 

Monika Jamwal

Advertising