जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर किया

Wednesday, Dec 08, 2021 - 06:39 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शोपियां के चक-ए-चोलां गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया। अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई जिसके बाद जवाबी फायर किया गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से दिनभर चली गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए।

उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है।


 

Monika Jamwal

Advertising