J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

Thursday, Apr 08, 2021 - 06:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद शोपियां नगर के बाबा मोहल्ला में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।


उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद सेना के जवानों ने भी तुंरत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। हालांकि इस दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है। 

 

rajesh kumar

Advertising