बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जवान घायल

Wednesday, Oct 26, 2022 - 01:39 PM (IST)


श्रीनगर: नार्थ कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार शेरी चडूसा के सुलतानपोरा के जंगल में सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया तो छिपे हुये आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक जवान को टांग पर गोली लगी है। उसे निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है।


खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising