मां, दादी ने कहा था आप जैसी बेटी कभी नहीं मिल सकती, आपका बेटा होने पर मुझे गर्व: राहुल गांधी ने किया इमोशनल ट्विट

Thursday, Oct 27, 2022 - 11:24 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  मल्लिकार्जुन खरगे ने कल बुधवार को  कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला जिसके बाद  सोनिया गांधी ने कहा कि वह इस पद से मुक्त हो गई हैं।  मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। जिसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने  सोनिया गांधी  के अध्यक्ष पद के कार्यकाल को याद किया और अपने अनुभव साझा किया। वहीं इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अपनी मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी को लेकर एक इमोशनल ट्वीट किया।

राहुल गांधी  ने अपने एक  ट्वीट में मां सोनिया गांधी की अपने स्वर्गीय पिता राजीव गांधी के साथ एक तस्वीर शेयर की।  राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मां, दादी ने एक बार मुझे कहा था कि उन्हें आप जैसी बेटी कभी नहीं मिल सकती थी, वो बिल्कुल सही थीं, आपका बेटा होने पर मुझे गर्व है। 

सोनिया गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से मुक्त होने पर उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने भी इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी। दुनिया चाहे कुछ भी कहे या सोचे, मुझे पता है, आपने यह सब प्यार के लिए किया।  

तो वहीं इससे पहले सोनिया गांधी ने कहा कि वह राहत महसूस कर रही हैं, क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि  मैं अपनी आखिरी सांस तक मिले प्यार और सम्मान को याद रखूंगी और स्वीकार करूंगी, लेकिन यह सम्मान भी एक बड़ी जिम्मेदारी थी। मैं इसके अनुसार जिम्मेदारी लेती हूं. आज, मुझे जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाएगा. इसलिए स्वाभाविक रूप से, मैं राहत महसूस कर रही हूं। 

 बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे के रूप में  कांग्रेस को 24 साल बाद गैर-गांधी अध्यक्ष मिला है। ये भी जान लीजिए कि सोनिया गांधी पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही हैं, क्योंकि वह 1998-2017 तक प्रमुख थीं और फिर 2019-22 तक अंतरिम प्रमुख थीं। 


 

Anu Malhotra

Advertising