महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारतीय कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 1 क्रू मेंबर हुआ घायल

Saturday, Mar 10, 2018 - 07:04 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रायगढ़़ जिले में शनिवार को इंडियन कॉस्ट गार्ड का एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बाल-बाल बचा। रायगढ़ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में चार क्रू मेंबर सवार थे। इनमें एक महिला पायलट के हल्की चोटें आई हैं, बाकी सभी सुरक्षित हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र में इंडियन कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा। रायगढ़ जिले के नंदगांव में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। इस दौरान हेलीकॉप्टर में चार क्रू मेंबर सवार थे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वहीं सूचना मिलने पर भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर मेडीकल टीम के साथ मौके पर पहुंचा और हेलीकॉप्टर में सवार सदस्यों को सुरक्षित वापस मुंबई वापस लाया गया, हेलीकॉप्टर में सवार महिला पायलट को हल्की चोट आई है। जिसके बाद उसे नौसेना के आइएनएचएस अश्विनी अस्पताल भर्ती कराया गया।  

Advertising