शर्मशारः 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार, 30 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Wednesday, Oct 07, 2020 - 09:15 PM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने 14 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय राजेंद्र चंद्राकर को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कथित बलात्कर की घटना 23 सितंबर की है लेकिन लड़की के पिता ने मंगलवार को थाने में शिकायत की। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को जानकारी दी है कि 23 सितंबर को आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे इसकी जानकारी किसी को भी नहीं देने की धमकी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब लड़की ने मंगलवार को इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। 

Pardeep

Advertising