Electricity Price Hike: बेंगलुरु और मैसूर में महंगी हुई बिजली, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 02:10 PM (IST)

Electricity Price Hike: कर्नाटक में  बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक विद्युत नियामक आयोग (KERC) ने राज्य में बिजली के रेटों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। विभाग का कहना है कि राज्य में बिजली आपूर्ति कंपनियों (ESCOMs) के राजस्व घाटे की भरपाई के लिए नई दरें लागू की गई हैं। इस फैसले के तहत जहां बेंगलुरु और मैसूर जैसे बड़े शहरों में बिजली महंगी हो गई है, वहीं राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में उपभोक्ताओं को राहत दी गई है।

PunjabKesari

कीमत बढ़ोतरी के पीछे कारण

बिजली कंपनियों को हुए करोड़ों रुपये के नुकसान की भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है। आयोग के अनुसार, अकेले बेंगलुरु बिजली आपूर्ति कंपनी (BESCOM) को करीब ₹2,068 करोड़ का घाटा हुआ है। इस ग्राहकों से  'ट्रू-अप चार्जेज' (True-up Charges) के तौर पर चार्ज किया जाएगा। आयोग कहना है कि इस  चार्ज को अगले एक साल तक चार्ज किया जाएगा, ताकि एक बार चार्ड करने से लोगों पर बोझ न पड़े। यह नई कीमतें 1 मई, 2026 से प्रभावी होंगी।

ये भी पढ़ें- EPFO Salary Limit: करोड़ों कर्मचारियों की होगी चांदी! 15,000 की जगह 30,000 हो सकती है Salary Limit

किस शहर पर क्या होगा असर?

आयोग का यह आदेश पूरे राज्य में एक समान नहीं है। अलग-अलग क्षेत्रों की कंपनियों के मुनाफे और घाटे के आधार पर दरें तय की गई हैं:

क्षेत्र/कंपनी

प्रभाव

बदलाव (प्रति यूनिट)

बेंगलुरु (BESCOM)

भारी बढ़ोतरी

56 पैसे की वृद्धि

मैसूर (CESC)

मामूली बढ़ोतरी

15 पैसे की वृद्धि

हुबली/गुलबर्गा (HESCOM/GESCOM)

राहत/रिफंड

10 पैसे की कटौती

मंगलुरु (MESCOM)

राहत/रिफंड

09 पैसे की कटौती

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill पर छिड़ा 'महाभारत', प्रियंका गांधी बोलीं- यह आरक्षण नहीं, परिसीमन का धोखा था

इन जगहों पर होगा फायदा

उत्तर कर्नाटक (HESCOM, GESCOM) और तटीय इलाकों (MESCOM) के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। इन क्षेत्रों की कंपनियों को आदेश दिया गया है कि वे उपभोक्ताओं को पैसे वापस करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News