घर को लगी आग घर के चिराग से: अमर सिंह

Saturday, Mar 11, 2017 - 04:56 PM (IST)

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित नेता एंव राज्य सभा सदस्य अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की बुरी शिकस्त पर आज अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि घर को घर के चिराग से ही आग लग गई। राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निशाने पर रहे सिंह ने कहा कि इस चुनाव में कुनबे की कलह के अलावा मुलायम सिंह यादव का चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार बयानबाजी भी सपा की हार का मुख्य कारण बना। उन्होंने कहा कि अखिलेश शासन में व्याप्त भ्रष्टाचार भी सपा की हार का एक और कारण बना। चुनाव के नतीजे इस बात के सबूत हैं कि राज्य की जनता परिवर्तन चाहती थी। 

अमर लगातार साध रहे हैं अखिलेश पर निशाना
 गौरतलब है कि अखिलेश यादव सपा में आंतरिक कलह और फूट के दौरान लगातार अमर सिंह पर निशाना साधते रहे और इस पूरे विवाद के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराते रहे जबकि सिंह मुलायम और शिवपाल गुट के साथ बने रहे। इस ²ष्टि से चुनाव नतीजे आने के बाद सिंह की यह प्रतिक्रिया काफी राजनीतिक अर्थ रखती है। राज्य से मिले चुनाव परिणाम से यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है।  
 

Advertising