बुजुर्ग महिला ने तमिलनाडु की सरकारी बस में मुफ्त यात्रा करने से मना किया, वीडियो वायरल
Thursday, Sep 29, 2022 - 09:22 PM (IST)
नेशनल डेस्कः तमिलनाडु में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा का इस्तेमाल नहीं करना चाह रही एक बुजुर्ग महिला परिचालक से टिकट लेने पर अड़ गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। द्रमुक ने 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त करने का ऐलान किया था।
यह घटना हाल में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी की ओर से मुफ्त बस यात्रा योजना के संदर्भ में की गई टिप्पणी की पृष्ठभूमि में हुई है। उनकी कथित टिप्पणी की खासी आलोचना की गई थी, विशेष रूप से महिलाओं के एक तबके ने। महिला शहर की एक बस में चढ़ीं और टिकट की मांग करने लगीं।
இதுதான் “தமிழ் மாடல்”!
— K.Annamalai (@annamalai_k) September 29, 2022
சுயமரியாதை சுயமரியாதை என்று நொடிக்கு நூறு முறை கீச்சலிடும் “திராவிட மாடல்” அரசுக்கு சுயமரியாதை என்றால் என்ன என்று பாடம் புகட்டும் மூதாட்டி.
A grandmother lands a tight slap to the entitled likes of Shri.Ponmudi, Min in the current @arivalayam govt! pic.twitter.com/rREKnU4dtp
परिचालक ने महिला से कहा कि सरकार की योजना की वजह से उन्हें टिकट खरीदने की जरूरत नहीं है। इससे खफा हुई महिला ने कहा कि वह मुफ्त में यात्रा नहीं करना चाहती हैं जिसके बाद परिचालक ने उन्हें टिकट जारी कर दिया। अन्य सवारियों ने घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और यह वीडियो वायरल हो गया।