लालू प्रसाद यादव की बड़ी बहन का निधन, सजा का सदमा नहीं कर पाई बर्दाश्त

Sunday, Jan 07, 2018 - 03:52 PM (IST)

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की इकलौती बड़ी बहन गंगोत्री का पटना में रविवार को निधन हो गया है। उनकी उमर 75 साल की थी। उनके निधन के बाद से पूरे परिवार में शोक फैल गया है। लालू की बहन पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी।

बुआ के निधन की खबर मिलते ही लालू के दोनों बेटे तेजस्वी-तेजप्रताप सर्वेंट क्वार्टर पहुंचे। उनके साथ उनकी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी थीं। लालू की सजा के ऐलान के बाद वह सदमे में चली गई थी। उन्होंने लालू की रिहाई के लिए दिनभर भगवान के समक्ष प्रार्थना की थी। सजा के ऐलान के पहले गंगोत्री देवी ने यह कहा था कि उनका भाई कोई गलत काम नहीं कर सकता है। पैसे वाले लोगों ने उसको फंसाया है।

बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट द्वारा साढ़े तीन की सजा सुनाई गई और 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।  

Advertising