एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में आपदा प्रबंधन की समीक्षा की

Saturday, Jul 02, 2022 - 02:07 AM (IST)

मुबंईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि सभी व्यवस्थाएं उचित समन्वय से काम करेंगी ताकि आपदाओं में कोई जनहानि नहीं हो। शिंदे राज्य में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में काम करें जिससे लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आपदाओं में समन्वय बहुत जरूरी है। 

एनडीआरएफ के साथ सेना ने पिछले साल बाढ़ की स्थिति में अच्छा काम किया था। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम कार्यालयों में वार रूम व्यवस्था तैयार कर लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। 

शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में कहा कि मैं और उपमुख्यमंत्री चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं और हमें सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में तेजी लानी है। 

Pardeep

Advertising