एकनाथ गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Friday, Jul 26, 2019 - 09:31 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था।

 

Yaspal

Advertising