पुलवामा में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला , 8 लोग घायल

Tuesday, Jun 18, 2019 - 07:05 PM (IST)

श्रीनगर : पुलवामा पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। हमले में आठ लोग घायल हो गये। एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है और कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।


जानकारी के अनुसार आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फैंका पर निशाना चूक गया और ग्रेनेड सडक़ पर ही फट गया। धमाके में आठ सिविल लोग घायल हो गये। 
  
 

Monika Jamwal

Advertising