चांद का हुआ दीदार, ईद आज

Wednesday, Jun 05, 2019 - 08:56 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


नई दिल्ली (प.स.): दिल्ली समेत देशभर में ईद उल फितर का त्यौहार बुधवार यानी 5 जून को मनाया जाएगा। मंगलवार को कोलकाता, बनारस और असम समेत विभिन्न हिस्सों में ईद का चांद देखा गया।

इसी के साथ रमजान का मुकद्दस महीना खत्म हो गया।

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद व जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि देशभर में बुधवार को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि कोलकाता, बिहार में पटना समेत कई इलाकों, उत्तर प्रदेश के संभल और असम के अलावा कई जगहों से चांद के दीदार होने की पुष्टि हुई है। 

Niyati Bhandari

Advertising