कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को ईडी का समन जारी, इन मुद्दो पर होगी पूछताछ

Thursday, Sep 15, 2022 - 07:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को ईडी का समन जारी हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के मद्देनजर कहा कि यह समन उनके राजनीतिक और कर्तव्यों के बीच आया है, लेकिन वह जांच के लिए सहयोग देने के लिए तैयार है। शिवकुमार ने कहा कि अगले कुछ दिनों में उनकी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

कर्नाटक कांग्रेस ने मंगलवार को कर्नाटक में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ '40% सरकार, भाजपा का मतलब भ्रष्टचार' अभियान शुरू किया। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि "मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई जानते हैं कि उनके कैबिनेट पूरी तरह से भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त है।"

इसके साथ ही तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने कुल 150 किलोमीटर की यात्रा के बाद गुरुवार को केरल के कोल्लम में आराम किया था। 16 सितंबर को दोबारा शुरू हो रही यात्रा 7 जिलों से होते हुए 19 दिनों के बाद 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।

Parveen Kumar

Advertising