ईडी ने यादव सिंह की 14.48 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

Thursday, May 10, 2018 - 01:11 AM (IST)

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के मामले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की 14.48 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह जानकारी जांच एजेंसी ने दी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम कानून के तहत अस्थाई आदेश जारी किया और बैंक में जमा 29.46 लाख रुपए के साथ ही यादव सिंह तथा उसकी पत्नी कुसुमलता की गौतमबुद्धनगर , नैनीताल , आगरा , दिल्ली और ग्रेटर नोएडा स्थित संपत्ति कुर्क कर ली। ईडी ने एक बयान में कहा ‘यह आय से अधिक संपत्ति के मामले में यादव सिंह और उसके परिवार की संपत्ति की दूसरी कुर्की है। इस मामले में कुल 20.38 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।’

Punjab Kesari

Advertising