हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को होंगे मतदान, गुजरात पर ऐलान अभी नही

Thursday, Oct 12, 2017 - 04:48 PM (IST)

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान होंगे और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान आज नहीं किया गया। प्रैस कॉन्फ्रैंस में चुनाव आयोग ने कहा कि फोटो वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल होगा। हिमाचल में 7521 पोलिंग बूथ होंगे। सभी पोलिंग स्टेशन ग्राऊंड फ्लोर पर होंगे। राज्य के सभी पोलिंग स्टेशन पर पहली बार VVPAT का इस्तेमाल होगा। हर मशीन से वोट देने के बाद एक पर्ची निकलेगी।

हिमाचल प्रदेश में आज से चुनाव आचार संहिता लगा दी गई है। सभी पूलिंग बूथ और चुनावी रैलियों की वीडियोग्राफी होगी। हर उम्मीदवार 28 लाख तक चुनावी खर्च कर सकता है। पेड न्यूज रोकने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। सभी उम्मीदवारों को पूरा हलफनामा भरना होगा। एक भी कॉलम छूटने पर उसे नोटिस जारी किया जाएगा। 16 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी। 23 नामांकन भरे जाएंगे और 26 नामांकन वापिस लेने की तारीख है। 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल नवंबर को समाप्त होगा।

Advertising