हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता... डरे सहमे लोग घरों से बाहर भागे
punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 10:39 PM (IST)
नेशनल डेस्क : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब दो सेकेंड तक धरती कांपने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।
चंबा जिले में था भूकंप का केंद्र
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र चंबा जिले में स्थित था। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह रही कि इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी, जिसके कारण झटके बहुत ज्यादा महसूस किए गए। झटकों का असर शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी देखा गया। राहत की बात यह है कि देर रात तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली।
क्यों बार-बार कांपता है पहाड़?
वैज्ञानिकों के अनुसार, धरती के भीतर मौजूद टैकटोनिक प्लेट्स में जब हलचल या कंपन बढ़ जाता है, तो भूकंप महसूस होता है। चंबा जिला पहले से ही भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और यहां पहले भी कई बार ऐसी हलचलें दर्ज की जा चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तीव्रता 7 से अधिक हो, तो केंद्र के 40 किमी के दायरे में भारी तबाही हो सकती है।
