1 घंटे में पूर्वोत्‍तर भारत के दो राज्यों में भूकंप, अरुणाचल और मणिपुर में महसूस किए गए झटके

Sunday, Jun 20, 2021 - 10:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के पूर्वोत्‍तर राज्‍यों- अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अरुणाचल प्रदेश में 1.02 मिनट पर झटके महसूस किए गए। अरुणाचल के पैंगिन में भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 रही।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि मणिपुर के शिरुई गांव के उत्तर-पश्चिम में 1.22 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। दोनों ही जगहों पर किसी भी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि इससे पहले असम में शुक्रवार देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में 24 घंटे में यह पांचवां भूकंप था। इससे पहले शुक्रवार को दो और बार भूकंप आया था जिसमें से एक 4.1 तीव्रता का भूकंप था और इनके केंद्र भी सोनितपुर जिले में थे। असम के अलावा शुक्रवार को मणिपुर के चंदेल जिले में भी तीन तीव्रता का भूकंप आया था।

Seema Sharma

Advertising