जम्मू कश्मीर में 24 घंटे में दूसरा भूकंप

Friday, Jan 11, 2019 - 12:57 PM (IST)

श्रीनगर : श्रीनगर में शुक्रवार को भूकंप आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में यह दूसरा भूकंप है । इन दोनों भूकंप में से आज का भूकंप सुबह 8.21 बजे आया। भूकंप का केन्द्र पुराने शहर में 10 किलोमीटर की गहराई में केन्द्रित था। उन्होंने बताया कि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बृहस्पतिवार को राज्य के लद्दाख क्षेत्र में सुबह 8.22 बजे भूकंप आया था। 
 

Monika Jamwal

Advertising