मणिपुर-म्यांमार सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके

Friday, Sep 22, 2017 - 03:35 PM (IST)

इंफालः मणिपुर-म्यांमार सीमा क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रात करीब 10 बजकर 4 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 दर्ज की गई। इसका केन्द्र म्यांमार सीमा से लगे मणिपुर के उखरुल जिला मुख्यालय से करीब 57 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

 

Advertising