पाकिस्तान पहले जवानों के सिरकटे शव लौटाता था, अब पायलट को ‘48 घंटे के भीतर’ छोड़ा : शाह

Tuesday, Mar 05, 2019 - 06:40 PM (IST)

गोड्डा: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान पहले भारतीय जवानों के सिरकटे शव लौटाता था लेकिन अब उसे भारतीय वायुसेना के पकड़़े गए पायलट को ‘48 घंटे के भीतर’ रिहा करना पड़ा। शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा,‘अब परिवर्तन देखिए। 48 घंटे के भीतर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा कर दिया गया और वह हमारे बीच हैं।’

शाह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के भीतर घुसी और आतंकवादी अड्डों को ध्वस्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को साबित किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि संप्रग दो सरकार ने झारखंड को 55,253 करोड़ रुपए दिए जबकि केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार ने राज्य में अन्य विकास परियोजनाएं संचालित करने के अलावा 3.13 लाख करोड़ रुपए मुहैया कराए हैं। शाह ने कहा,‘10 वर्षों तक संप्रग सरकार (केंद्र में) सत्ता में थी। मैं पूछना चाहूंगा कि आपने झारखंड को क्या दिया।’

shukdev

Advertising