ई-सिगरेट स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, युवा इससे बचें-राष्ट्रपति

Monday, Sep 30, 2019 - 09:06 PM (IST)

रांची: ई सिगरेट को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह पर देश में ई-सिगरेट को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने साथ ही कहा कि युवा वर्ग को इस व्यसन से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। 

रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षान्त समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा,‘विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह पर अप्रैल 2019 में झारखंड ने एवं सितम्बर 2019 में देश ने ई-सिगरेट एवं इससे जुड़े अन्य उत्पादों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। आपके राज्य ने इसमें पहल की। इसके लिए मैं राज्य सरकार एवं यहां की जनता को बधाई देता हूं।'

राष्ट्रपति ने कहा,‘इसका शिकार अक्सर युवा वर्ग ही होता है। कई देश और भारत के 16 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश इसे प्रतिबंधित कर चुके हैं। आपको अपने स्वास्थ्य एवं पढ़ाई पर ध्यान देना है जिससे उज्ज्वल भारत और झारखंड का निर्माण संभव हो सके।'

shukdev

Advertising