भूस्खलन के कारण तीन दिनों से बंद है बनी-डुग्गन मार्ग, 20 पंचायतों के लोग परेशान

Saturday, Jan 19, 2019 - 01:07 PM (IST)

कठुआ : कठुआ जिला के पर्यटन क्षेत्र तहसील बनी से डूगन ब्लॉक को जुडऩे वाली सडक़ मार्ग तीसरे  दिन भी बंद होने से 20,000 के करीब आवधि प्रभावित हो रही है। इस मार्ग से करीब 20 पंचायतें अलग हो गइं र्हैं। जितना भी खाद्य पदार्थ और दूसरी वस्तुएं हैं, वे सब इसी मार्ग से होकर जाती हैं  बीमार लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। 


 लोगों को आधे घटे का अतिरिक्त सफर करके बनी पहुंचने पर मजबूर हो रहे हंै और आने जाने वाले लोगों का पैदल मार्ग भी बंद हो गया। एसडीएम बनी अजीत सिंह ने आज सुबह खुद जाकर मार्ग का जायजा लिया और पीडब्ल्यूडी विभाग को जल्द से जल्द मार्ग खोलने के लिए कहा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सुबह से ही मलबा उठाने की मशीन लगाई है लेकिन मशीन छोटी होने के कारण पहाड़ी से आए बड़े-बड़े पत्थरों को उठाने में परेशानी हो रही है।

Monika Jamwal

Advertising