दुबई में केरल की सहायता के लिए अलग-अलग देशों के कलाकारों ने लगाई प्रदर्शनी

Sunday, Sep 23, 2018 - 01:09 PM (IST)

दुबईः  दुबई में भारत के बाढ़ प्रभावित केरल राज्य की सहायता के लिए अलग-अलग देशों के 28 कलाकारों ने अपनी कला की प्रदर्शनी लगाई। गल्फ न्यूज के अनुसार, इस प्रदर्शनी से होनेवाली आमदनी केरल राहत फंड में दी जाएगी। प्रदर्शनी का आयोजन दुबई में रह रहीं दिल्ली की दो बहनों ने किया है। 'टुगेदर वी कैन' शीर्षक से आयोजित होनेवाली इस प्रदर्शनी में 28 कलाकारों की पेंटिग्स होंगी। प्रदर्शनी से जो भी आमदनी होगी, उसे केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा।

यासीर अल गेरगावाई ने आर्ट एग्जीबिशन का उद्घाटन किया। शारजाह  में यह प्रदर्शनी 4 अक्टूबर से लगाई जाएगी। यासीर दुबई के कला जगत में काफी सम्मानित हैं और वह मिनिस्ट्री ऑफ टॉलरेंस के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर भी हैं। दुबई की गिनेवा रेस्तरां में प्रदर्शनी लगाई गई है। फुनन आर्ट्स एक एनजीओ है, जिसकी तरफ से यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है।

शीबा खान और फराह खान नाम की दो बहनों ने इस एनजीओ की शुरुआत की है। दिल्ली से ताल्लुक रखनेवाली दोनों बहनें पिछले 10 साल से दुबई में रह रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का उद्देश्य केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना है।

Tanuja

Advertising