लाल सिंह के संगठन की मांग, जम्मू में बढ़ाई जाएं सीटें

Friday, Jun 07, 2019 - 11:49 AM (IST)

जम्मू :  जम्मू कश्मीर में परिसीमन की मांग का समर्थन करने में अब चौधरी लाल सिंह का संगठन डोगरा स्भाविमान भी उतर आया है। संगठन ने मांग की है कि जम्मू संभाग के लिए आठ सीटें बढ़ाई जाएं जिनमें पीक अधिकृत कश्मीर की भी छह सीटें शामिल हों। सिंह ने कहा कि मीडिया में परिसीमन को लेकर खबरें आ रही हैं और हम उसका स्वागत करते हैं।


सिंह ने कहा कि जम्मू के साथ बहुत नाइंसाफी हो रही है। हम मांग करते हैं कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए दो सीटें हों जबकि विधानसभा में पीओके के नागरिकों के लिए भी छह सीटें होनी चाहियें। उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर की बात करता है तो उसे समझना होगा कि 87 सीटों वाली विधानसभा में जम्मू के लिए क्या है। कश्मीर के पास 46 सीटें हैं जबकि जम्मू के पास कुल 37 सीटें हैं और लद्दाख के पास कुल चार, जोकि नाइंसाफी है। 
 

Monika Jamwal

Advertising