PCR वैन पर चढ़कर शराबी का हंगामा, बेखबर पुलिस तेजी से दौड़ाती रही कार, देखें वीडियो
Wednesday, Jun 15, 2022 - 12:21 PM (IST)
हैदराबाद: हैदराबाद से एक शराबी का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, बीती रात हैदराबाद में एक शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, यह शराबी शर्ट उतार सरेआम पुलिस की गश्ती कार की छत पर चढ़ गया। वहीं PCR वैन भी तेजी से सड़कों पर दौड़ती हुई नज़र आ रही है और शख्स कार की छत पर बैठा हुआ है। वहीं, पुलिस को जरा भी अंदाजा नहीं था कि कोई उनकी गाड़ी की छत पर बैठा हुआ है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. स
बताया जा रहा है कि शख्स ने काफी शराब पी रखी थी जिस वजह से उसे यह बिल्कुल भी पता नहीं था कि वह कहां बैठा है। इस दौरान पुलिस की गश्ती कार तेज गति में सड़कों पर चल रही थी हालांकि इस दौरान एक बड़ा हादसा होने की आशंका थी लेकिन ऐसी कोई बड़ी घटना होने से बच गई। क्योंकि शराबी तेज गति की गाड़ी से कभी भी नीचे गिर सकता था और एक बड़ा हादसा हो सकता था।
ఈ దృశ్యం మన హైదరాబాద్ లోనే…
— Revanth Reddy (@revanth_anumula) June 14, 2022
ఆసిఫ్ నగర్ లో మందుబాబులు పోలీసు వాహనం ఎక్కి వీరంగం వేసి, వాహనం అద్దాలు ధ్వంసం చేశారు. మద్యం మత్తులో హత్యలు, అత్యాచారాలు దాటి పోలీసు వాహనాలపై దాడులు చేసే స్థాయికి పరిస్థితి వచ్చింది.
ఈ నగరాన్ని… ఈ పాలనను ఇలాగే వదిలేద్దామా!? పౌర సమాజం ఆలోచన చెయ్యాలి. pic.twitter.com/jIHrYnBtZi
पुलिस को उसके छत पर बैठे होने का पता तब चला जब वह स्लिप करता है और उसका पैर शीशे के उपर आ जाता है। जिसके बाद पुलिस वाले गाड़ी धीमी कर उसे नीचे उतारते हैं। शख्स के वाहन से नीचे उतरते ही एक पुलिसकर्मी ने उसे कथित तौर पर प्लास्टिक के डंडों से जमकर पीटा।