दिल्ली मेट्रो में चुपके से बीड़ी पीते शख्स का वीडियो VIRAL

Monday, Mar 20, 2017 - 02:00 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में बीड़ी पीते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मेट्रो के अंदर फर्श पर बैठा हुआ है और नजर बचाकर बीड़ी सुलगाते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को अरविंद नाम के शख्स ने अपने फेसबुक पर अपलोड किया है। घटना रविवार रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। सिविल लाइन की तरफ जाने वाली मेट्रो में एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत मेट्रो फ्लोर पर बैठा था और खुद में बड़बड़ा रहा था। 

इसी दौरान उसने अपनी मां को कॉल किया और बोला- मैं भगतू बोल रहा हूं। क्या तू सो गई। तभी मेट्रो अंडर ग्राउंड से गुजरी और उसका फोन कट गया। इसके बाद खुद को भगतू बताने वाले शख्स ने चुपके से बीड़ी सुलगा ली। टोकने के बावजूद नशे में धुत इस शख्स पर कोई असर नहीं पड़ा और वह बीड़ी सुलगाता रहा। बता दें कि मेट्रो में धुम्रपान करना, शराब पीना सख्त मना है। ऐसा करते हुए पकड़े गए व्यक्ति पर डीएमआरसी नियमों के मुताबिक कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। 

देखें वीडियों:-


 

Advertising