DRI ने बेंगलुरु में अवैध हाथी दाँत के व्यापार का किया पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Thursday, Mar 07, 2024 - 11:10 AM (IST)

नेशनल डेस्क. बेंगलुरु में राजस्व निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने बेंगलुरु, कर्नाटक के बाहरी इलाके में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची I के तहत हाथी दांतों के अवैध व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 05/06.03.2024 को एक ऑटो रिक्शा में तीन लोगों से एक बैग में हाथी के दांत बरामद हुए हैं। हाथी के इन दो दांतों का वजन 6.8 किलोग्राम था।


1 अप्रैल 2023 से प्रभावी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में हालिया संशोधनों के साथ डीआरआई अधिकारियों को घरेलू अवैध वन्यजीव व्यापार पर रोक लगाने के लिए बढ़ी हुई शक्तियां प्रदान की गई हैं। इन नए प्रावधानों का लाभ उठाते हुए डीआरआई अधिकारी अवैध रूप से व्यापार की जाने वाली वन्यजीव वस्तुओं को रोकने के लिए सक्रिय रूप से ऑपरेशन में लगे हुए हैं।


2023-2024 में अकेले भारत भर में डीआरआई इकाइयों ने हाथी के दांतों की छह सफल बरामदगी की, जिनका वजन सामूहिक रूप से 57.5 किलोग्राम था। ये ऑपरेशन चेन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी, कोलकाता और बेंगलुरु में आयोजित किए गए।

Parminder Kaur

Advertising