DRDO के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी को मोदी सरकार ने दिया 2 साल का सेवा विस्तार

Monday, Aug 24, 2020 - 11:40 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रख्यात वैज्ञानिक जी. सतीश रेड्डी को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष के तौर पर सोमवार को दो वर्षों का सेवा विस्तार दिया गया। इस बारे में कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी किया है। उन्हें अगस्त 2018 में दो वर्षों के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था।

एक बयान में बताया गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में रेड्डी के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी दी है। साथ ही 26 अगस्त के बाद दो वर्षों के लिए वह रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीओडीआरडी) के सचिव भी होंगे।

Pardeep

Advertising