दर्जनों ने थामा शिवसेना का दामन, साम्बा वार्ड इकाईयों का गठन

Friday, Sep 11, 2020 - 03:19 PM (IST)

साम्बा : शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं ने सदस्यता एवं जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए आज साम्बा का दौरा कर वार्ड इकाईयों का गठन किया जहां 100 के करीब युवाओं एवं महिलाओं ने शिवसेना का दामन थामा। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी के निर्देशानुसार महिला विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, सचिव राज सिंह एवं राजू सलारिया ने साम्बा के वार्ड 15 एवं 16 का दौरा कर वार्ड इकाईयों के गठन की घोषणा करते हुए सृष्टि संबयाल को अध्यक्ष वार्ड 16 और जीवन सिंह को अध्यक्ष संगवाली नियुक्त किया गया।

 

वहीं आशा देवी, स्मिता देवी, पूजा देवी, कमलेश देवी, अंजू बाला, विमला देवी, पुष्पा देवी, सत्या देवी समेत करीब 40 महिलाओं एवं  मुंशी राम, जयपाल, सन्नी कुमार, नानक चंद, बोधराज, शिवराम, चन्द्र प्रकाश आदि युवाओं ने पार्टी नेताओं की सक्रियता से प्रभावित होकर शिवसेना का दामन थाम लिया। साम्बा अध्यक्ष विजय मनवाल ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया एवं समाज सेवा एवं जनता के मुद्दों को बढ़-चढक़र कर उठाने एवं हल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की निर्देश दिए।
 

Monika Jamwal

Advertising