पिता या हैवान, 6 महीने की बेटी को नाखूनों से नोंच डाला!(Pics)

Friday, Jan 06, 2017 - 08:51 PM (IST)

भाेपालः मध्य प्रदेश के गुना में इंसानियत काे शर्मसार कर देने वाला मामला सामने अाया है। जानकारी के मुताबिक, यहां दहेज ना लाने से नाराज पति ने पत्नी काे सबक सिखाने के लिए अपनी 6 महीने की बेटी को नाखूनों से नोंच डाला। बच्ची के हाथ और शरीर पर नोंचे जाने के निशान साफ देखे जा सकते हैं। दर्द से बेहाल मां खुद भी 2 साल से जुल्म सहन करती आ रही थी। लेकिन बेटी का दर्द उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया। 

क्या है मामला?
बता दें कि गुना के आजाद कॉलोनी में रहने वाली अर्चना साहू की शादी नवीन मोदी से 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही नवीन और उसकी फैमिली अर्चना को दहेज ना लाने के लिए परेशान और मारपीट करते थे। जुलाई 2016 में अर्चना ने बेटी को जन्म दिया। नवीन बेटी के जन्म से नाराज था। वो अर्चना से कहता कि उसने बेटी ही पैदा क्यों की? इसके बाद आरोपी ने बुधवार को बेटी को नाखूनों से नोंचा। पति की इस हरकत पर अर्चना ने केस दर्ज करा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Advertising