केदारनाथ, यमुनोत्री के कपाट भी बंद
punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 09:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
गोपेश्वर/ उत्तरकाशी (ब्यूरो): उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ और यमुनोत्री धामों के कपाट भी आज भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ मंदिर के कपाट परम्परागत विधि-विधान व पूजा-अर्चना के साथ आज सुबह साढ़े 8 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
उधर उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज दोपहर 12.25 बजे पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।