वोटिंग से पहले PM मोदी भावुक की अपील, कहा- कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 02:40 PM (IST)
नेशनल डेस्क: संसद में आज पीएम मोदी ने वोटिंग से ठीक पहले राजनीतिक पार्टियों से भावुक अपील की है। पीएम ने कहा कि 'मैं सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा कि कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों.' अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की आशा आज हमारे फैसले पर टिकी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बिल को लेकर जो भी भम्र फैलाए गए हैं उनका समाधान कर दिया गया है।
