Husband Beaten By Wife: पत्नी ने पति को बेड पर पटककर बरसाए थप्पड़,  हैरान कर देगा यह वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 01:59 PM (IST)

Husband Beaten By Wife: घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का शिकार केवल महिलाएं ही नहीं ब्लकि आज के जमाने में पुरुष भी हो रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जिसका एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक पुरुष (पति) घरेलू हिंसा का शिकार होता नजर आ रहा है। इस घटना ने एक बार फिर पुरुषों के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छेड़ दी है। दावा किया जा रहा है कि पीड़ित पति ने इससे पहले भी कई बार पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन पुरुष होने के कारण उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।

 वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि विवाद इस कदर बढ़ जाता है कि एक महिला गुस्से में अपने पति को जबरन कमरे के अंदर धकेलती है। महिला अपने पति को बेड पर पटक देती है और उसकी छाती पर बैठकर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाना शुरू कर देती है। वीडियो में पीड़ित शख्स खुद को बचाने की पूरी कोशिश करता है और मदद के लिए चिल्लाता भी है, लेकिन महिला का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं लेता।

चीख-पुकार सुनकर एक अन्य महिला और गोद में बच्चा लिए एक पुरुष कमरे में दाखिल होते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि कमरे में मौजूद होने के बावजूद वे दोनों मूकदर्शक बने रहते हैं और मारपीट रोकने का कोई ठोस प्रयास नहीं करते। कुछ ही सेकंड बाद यह वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग कानून और समाज के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठा रहे हैं:

एक यूजर ने लिखा, "अगर इस वीडियो में कोई पुरुष किसी महिला को इस तरह पीट रहा होता, तो पुलिस अब तक उसे जेल भेज चुकी होती। पुरुषों के मामले में कानून सुस्त क्यों हो जाता है?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "घरेलू हिंसा का कोई जेंडर (लिंग) नहीं होता। पीड़ित चाहे पुरुष हो या महिला, न्याय और कार्रवाई दोनों के लिए बराबर होनी चाहिए।"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News