तमिलनाडु में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, चिकित्सा सेवाएं प्रभावित

Saturday, Oct 26, 2019 - 10:21 PM (IST)

चेन्नईः तमिलनाडु में ‘फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' (एफओजीडीए) से जुड़े सरकारी डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इसकी वजह से सरकारी अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित हुई। डॉक्टरों की हड़ताल के साथ राजकीय राजीव गांधी जनरल अस्पताल परिसर में पांच डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी जारी है।

फोओजीडीए के प्रतिनिधि डॉ. सी सुंदर्शन ने मीडिया को बताया, ‘‘ आंतरिक और बाह्य मरीज सेवाएं और चुनिंदा सर्जरी हड़ताल के लिए सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। हड़ताल में शामिल होने वाले डॉक्टरों की संख्या बढ़ रही है और कई विभागों के विभागाध्यक्ष भी शनिवार को इसमें शामिल हुए।'' उन्होंने कहा कि आपात सेवाएं हालांकि प्रभावित नहीं हुई है। एफओजीडीए पांच संघों का प्रतिनिधित्व करता है और चार अहम मांगों को पूरा करने की मांग की रही है।

 

Pardeep

Advertising