उत्तरी दिल्ली नगर निगम अस्पतालों के डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

Wednesday, Oct 28, 2020 - 10:34 PM (IST)

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा संचालित अस्पतालों के डॉक्टरों ने बकाया वेतन के मुद्दे पर बीते कई दिनों से चल रही अपनी हड़ताल बुधवार को खत्म कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक ओर हिंदू राव अस्पताल के पांच डॉक्टर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे तो वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों के वरिष्ठ डॉक्टर मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। मंगलवार को उनके संघ भी उनके साथ आ गए थे।

एडीएमसी ने एक बयान में कहा, ''उत्तरी दिल्ली के महापौर ने हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों को जूस पिलाया, जिसके बाद उनकी हड़ताल खत्म हो गई। उनका सितंबर तक का वेतन जारी कर दिया गया है।'' नगर निगम चिकित्सक संघ (एमसीडीए) ने भी कहा है कि हड़ताल खत्म कर दी गई है।

 

Yaspal

Advertising