डॉक्टर रेड्डी ने संभाला डीआरडीओ के अध्यक्ष का कार्यभार

Monday, Aug 27, 2018 - 10:45 PM (IST)

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रहे डॉ. जी सतीश रेड्डी ने सोमवार को रक्षा अनुसंधान औऱ विकास विभाग के सचिव तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। 

डॉ.रेड्डी को गत शनिवार को इस पद पर नियुक्त किया गया था। यह पद डॉ.एस क्रिस्टोफर के सेवानिवृत्त होने के बाद से तीन महीने से खाली था। डॉ. रेड्डी जाने माने मिसाइल वैज्ञानिक है। उन्होंने देश में विभिन्न मिसाइलों के डिजाइन और उनकी तैनाती में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

Pardeep

Advertising