आपने भी खूब इस्तेमाल किया होगा रबर, क्या आप जानते हैं दो रंगो वाले रबर के बारे में?

Friday, Jun 17, 2016 - 09:33 PM (IST)

नई दिल्ली: आपने भी स्कूल के दिनों में लाल-नीली या सफेद काली रबर का खूब इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रबर के दूसरे हिस्से का इस्तेमाल किस काम में होता है, अगर नहीं जानते हैं तो हम आपको बताते हैं। दरअसल लोग कहते हैं कि रबर के नीली या काली रंग की तरफ से मिटाने पर पेन की स्याही भी मिट जाती है, ऐसा बिल्कुल नहीं है।

रबर के जिस हिस्‍से को आप यह मानते चले आ रहे हैं कि वह पेन की स्‍याही मिटाने के काम आता है, वह दरअसल में पेंसिल के निशान मिटाने के ही काम आता है। आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि जब दोनों तरफ से पेंसिल के निशान ही मिटाने हैं, तो अलग-अलग रंग क्‍यों दिया गया। दरअसल, रबर का नीला या काला वाला हिस्‍सा गहरे निशान या मोटे कागज पर पेंसिल के ही निशान मिटाने के लिए होता है। वहीं, लाल या सफेद हिस्सा हल्के या पतले कागज पर पेंसिल के निशान मिटाने के लिए होता है।

साथ ही पेंसिल के काफी महीन निशान मिटाने जैसे गहरे निशान के पास के हल्के निशान साफ करने के लिए होता है। इसका एक अन्य कारण यह भी है कि इस रबर के लाल हिस्से पर पेंसिल का निशान बना होता है जबकि नीले हिस्से पर पेन का। इसलिए सभी यह कहते हैं कि नीले हिस्से से पेन के निशान आसानी से मिट जाएंगे। मगर, ऐसा बिल्कुल नहीं होता है।
 
जिन लोगों ने इसे ट्राय किया होगा वे जानते होंगे कि पेन की स्याही मिटाने के चक्कर में अक्‍सर उन्‍होंने कागज फाड़ लिए होंगे। वहीं, दानेदार या ग्रेनी आर्ट पेपर पर पेंसिल के निशान मिटाने में भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। जिन लोगों ने इसे इस्तेमाल किया होगा वे जानते होंगे कि पेन की स्याही मिटाने के चक्कर में अक्सर उन्होंने कागज फाड़ लिए होंगे। हमें उम्मीद है अब आप रबर का इस्तेमाल पेन के लिखे निशान मिटाने में नहीं करेंगे। ऐसे में इस रबर का नीला हिस्सा काम आता है, जो आसानी से कागज की पर्त और पेंसिल की स्याही को हटाने के काम आता है। रबर का यह हिस्‍सा काफी सख्त और मोटे हिस्से वाला होता है।
 
Advertising