तीन लाख के कप में चाय पीती हैं नीता अंबानी

Sunday, Apr 17, 2016 - 02:36 PM (IST)

नई दिल्ली : अमीर लोगों का लाइफ स्टाइल भी आम इंसानों से कुछ अलग होता है। कई लोगों में इस बात की जिज्ञासा यह जानने की रहती है कि आखिर अमीर और सफल लोग कैसे लाइफ जीते हैं। खासतौर पर उनके परिवार के लोग। जैसे कि देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी व उनके परिवार के लाइफ स्टाइल को भी लोग जानना चाहते हैं।
 
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की देश में अपनी अलग पहचान है। मुंबई इंडियन्स की मालकिन नीता अंबानी को सफल बिजनेस वुमेन के तौर पर भी जाना जाता है। आम इंसान की तरह नीता अंबानी की सुबह भी चाय के साथ होती है बस फर्क सिर्फ इतना है कि नीता अंबानी की सुबह तीन लाख की चाय से शुरू होती है। जी हां, नीता जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं। हैरान मत होइए इस एक कप की कीमत 3 लाख रुपये है।
 
 
ब्रांडेड वॉच की शौकीन नीता
नीता अंबानी के पास अच्छा खासा घडिय़ों का कलेक्शन है। इस कलेक्शन में जो ब्रांड शामिल हैं वे बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुच्ची, केल्विन क्लाइन और फॉसिल हैं। इनके अलावा भी कई ब्रांड शामिल हैं।
 
नीता के पास दुनिया के सबसे महंगे पर्स
घड़ी के बाद नीता के हैंडबैग्स की बात करें तो दुनिया के सबसे महंगे शनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू के ब्रांड के हैंडबैग्स नीता के पास हैं।
छोटे साइज के क्लच पर हीरे जड़े होते हैं, जिनकी कीमत 3-4 लाख से शुरू होती है।
 
जूते को रिपीट करने की आदत नहीं नीता को 
स्टाइलिश जूतों की शौकीन नीता कभी भी अपने जूते को रिपीट नहीं करतीं। कलेक्शन की बात करें तो उनके पास पाड्रो, गार्सिया, जिम्मी चू, पेलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते व सैंडल हैं। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि इन ब्रांडस के जूतों की शुरुआत ही एक लाख रुपये से होती है।
 
Advertising