घबराए ना TMC और विपक्ष, 2 मई को दीदी तो गईं, बंगाल की सत्ता में भाजपा आएगी- शाहनवाज हुसैन

Sunday, May 02, 2021 - 05:07 AM (IST)

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल को लेकर कई एग्जिट पोल ने ममता बनर्जी की सरकार बनने की भविष्यवाणी की तो भाजपा ने इसे खारिज किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है बंगाल में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने शनिवार (1 मई, 2021) को एएनआई से कहा- 2 मई को पश्चिम बंगाल चुनाव की काउंटिंग है। टीएमसी और विपक्षी दलों को ज्यादा घबराने की ज़रूरत नहीं है। 2 मई को दीदी(ममता बनर्जी) गई। वोटिंग हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में काउंटिगं पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ होगी। भाजपा बंगाल की सत्ता में आएगी।  

मालूम हो कि भाजपा का कहना है कि एग्जिट पोल एग्जैक्ट पोल नहीं माने जा सकते। बंगाल में भाजपा को दो सौ से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने का पूरा भरोसा है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने भी इस संबंध में टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़े जो भी कहें लेकिन भाजपा दौ सौ से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान किसी ने नहीं कहा था कि भाजपा 18 सीटें जीत सकती है। लेकिन भाजपा ने चौंका दिया था। दो मई को नतीजों का इंतजार करिए, सब स्पष्ट हो जाएगा। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। 

 

Pardeep

Advertising