DMK ने NR रवि पर कसा तंज, बोले- राज्यपाल सबसे बेकार पद

Thursday, Dec 01, 2022 - 05:31 PM (IST)

नेशनल डेस्कः तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के विधायक टी आर बी राजा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यपाल का पद लोकतंत्र में ‘संभवत: सबसे व्यर्थ' चीज है और राजनीतिक दृष्टि से नियुक्त व्यक्ति एक निर्वाचित सरकार के कामकाज को ‘बिगाड़ने' की कोशिश कर रहे हैं। राजा ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यपाल का पद लोकतंत्र में शायद सबसे व्यर्थ चीज है। राजनीतिक दृष्टि से नियुक्त व्यक्ति एक निर्वाचित सरकार के कामकाज को बिगाड़ रहे हैं जो लोकतंत्र पर धब्बा है।''

राजा पार्टी के शीर्ष नेता टी आर बालू के पुत्र, द्रमुक की आईटी शाखा के सचिव व विधायक हैं। उन्होंने ‘‘दुनिया की सबसे बेकार चीजों'' की एक तस्वीर पोस्ट की और इसमें रवि की तस्वीर भी शामिल है। गौरतलब है कि सत्तारूढ़ द्रमुक का विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर सहमति और विचाराधारा से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्यपाल रवि से टकराव चल रहा है। द्रमुक के कई कार्यकर्ताओं ने एक विधेयक को मंजूरी नहीं देने के लिए सोशल मीडिया पर रवि की आलोचना की है।

Yaspal

Advertising