कर्नाटक के राज्यपाल के कदम से खरीद फरोख्त को मिलेगा बढ़ावा: द्रमुक

Thursday, May 17, 2018 - 04:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दक्षिण भारत में कांग्रेस के एक प्रमुख सहयोगी द्रमुक ने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने को ‘‘जल्दबाजी और असंवैधानिक’’ बताया। इसके साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि इससे खरीद-फरोख्त को बढ़ावा मिलेगा।


द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने ट्वीट किया कि कांग्रेस, जद ( एस ) और बसपा के चुनाव बाद गठबंधन के पास बहुमत होने के बाद भी राज्यपाल द्वारा भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना मनमाना और असंवैधानिक है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु के लोग अन्नाद्रमुक की भ्रष्ट सरकार को बचाने के लिए भाजपा के प्रयासों से परिचित हैं। उन्होंने दावा किया कि अन्नाद्रमुक सरकार को भी विधानसभा में बहुमत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से संवैधानिक संस्थाओं और सिद्धांतों को खतरा है।  

 

vasudha

Advertising