द्रमुक सांसद श्रीलंका की सहायता के लिए अपना एक महीने का वेतन करेंगे दान, CM स्टालिन ने की थी अपील

Thursday, May 05, 2022 - 02:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद अपना एक महीने का वेतन संकटग्रस्त श्रीलंका को दान देंगे। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने श्रीलंका के लोगों की सहायता करने के लिए अपील की थी।

 

पार्टी ने पहले ही इस कार्य के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। द्रमुक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि द्रमुक के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।

Seema Sharma

Advertising