चंद्रयान-2 पर कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित बयान, यूजर्स ने जमकर लताड़ा

Saturday, Sep 07, 2019 - 08:38 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेता उदित राज ने चंद्रयान-2 को लेकर विवादित ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है। उदित राज ने ट्वीट किया कि हमारे इसरो वैज्ञानिक ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा-पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ता।

उदित राज के इस ट्वीट के बा यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शूरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि ‘आप एक जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। शर्म नहीं आती आपको घटिया बातें करते? अगर टिप्पणियां करने के बजाए अपने चुनाव क्षेत्र के लिए काम किया होता तो शायद आज आप भी संसद में होते।“

वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि "इसरो के वैज्ञानिक अपनी वैज्ञानिक शक्ति के बल पर ही मंगल और चांद तक पहुंचे हैं।" बता दें कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को उस समय झटका लगा जब 2.1 किलोमीटर पहले रात के लगभग 1:55 बजे इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया।

13 मिनट 48 सेकंड तक सब कुछ बिल्कुल इसरो की योजनानुसार चल रहा था लेकिन आखिर के डेढ़ मिनट ने भारत के इस मिशन को इतिहास बनने से रोक दिया। करोड़ों भारतवासी चांद पर भारत के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे लेकिन दुर्भाग्यवश उनके हाथ मायूसी लगी। 

Yaspal

Advertising