विधानसभा में जारी विवाद, सुशील के साथ तेजस्वी की तीखी बहस

Wednesday, Nov 29, 2017 - 02:22 PM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बहस जारी है। तेजस्वी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर हमला बोला, वहीं दूसरी तरफ मोदी ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में हुए विभिन्न घोटालों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहचान अब विकास पुरुष के रूप में नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के पितामह के रुप में हो रही है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चाहे कोई भी घोटाला हो आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

तेजस्वी का कहना है कि सरकारी खजाने का ध्यान रखना सरकार का काम है। गरीबों का पैसा लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब आए दिन घोटाले उजागर हो रहे हैं। कहते थे कि डबल इंजन की सरकार से दोगुना विकास होगा यहां तो दोगुनी तेजी से घोटाले हो रहें हैं। सुशील मोदी ने कहा कि अगर तेजस्वी को जनता के बीच जाकर स्पष्टीकरण देना ही था तो पहले देते, जिससे उनकी उपमुख्यमंत्री की कुर्सी भी बच जाती। 

Advertising