PM मोदी के नीले कुर्ते-गमछे की सोशल मीडिया पर चर्चा, 9 मिनट की दीवाली पर दिखा अलग लुक

Monday, Apr 06, 2020 - 09:55 AM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार रात नौ 9 बजे नौ मिनट तक देशभर में लोगो ने घर की लाइटें बंद कर घर के बाहर दीया और मोमबत्ती जलाकर कोरोना वायरस को हराने के लिए एकजुटता दिखाई और दीवाली-सा उत्सव मनाया। पीएम मोदी ने खुद भी देशवासियों के साथ कोरोना के अंधकार को मिटाने में योगदान दिया और दीपक जलाकर रोशनी की। वहीं पीएम मोदी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल चर्चा पीएम मोदी की ड्रेस की हो रही है जो उन्होंने दीया जलाते हुए पहनी थी। 

नीले कुर्ते और सफेद की लूंगी पहने दिखे पीएम
दीया जलाते हुए पीएम मोदी ने नीले रंग का कुर्ता और सफेद की लूंगी पहनी हुई थी और उनके गले में एक गमछा (अंगवस्त्र) भी दिखा। गमछे पर कथई रंग की धारियां बनी थीं। नीले कुर्ते पर वो गमछा काफी फब रहा था। वहीं पैरों में पीएम भूरे रंग की लेदर वाली सैंडल पहने दिखे। पीएम मोदी पूरी तरह से भारतीय परिधान पहने हुए अलग ही लुक में दिखे। 

सोशल मीडिया पर चर्चे
पीएम मोदी की ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं कि उन्होंने शायद संदेश देना चाहा कि वे भी आम लोगों की तरह ही सबके साथ हैं। दरअशल जो परिधान उन्होंने पहने थे वो आमतौर पर गांवों या छोटे शहरों में लोग शाम को घरों में डालते हैं। 

बल और वीर भाव का प्रतीक नीला रंग
प्राकृति पर एक नजर डालें तो हमें आशपास सबसे ज्यादा नीला रंग ही दिखई देगा। नीला आसमान आंखों को बहुत भाता है। वैसे बभी नीला रंग बल, पौरुष और वीर भाव का प्रतीक है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण नीले रंग के थे औऱ दोनों ने धरती पर अपने जीवन काल में बुराइयों का ही अंत किया है। इतना ही नहीं भगवान शिव ने भी सागर मंथन में निकले विष का पान किया था जो उनके कंठ में ठहर गया था। भगवान शिव नील कंठ के नाम से भी पुकारे जाते हैं। भगवान शिव काल से परे महाकाल हैं और सबसे अधिक पौरूषवान माने जाते हैं। हालांकि पीएम मोदी के इस ड्रेस के पहनने के पीछे कारण क्या था ये तो वे खुद ही बता सकते हैं। बता दें कि भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है। जहां हर तरफ निराशा और नकारात्मकता का माहौल है। ऐसे में पीएम मोदी ने देशवासियों को 9 मिनट के लिए दीया जलाने की अपील कर आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर दिया।

Seema Sharma

Advertising