जीवन की संभावना वाले पृथ्वी के आकार के ग्रह की खोज

Friday, Nov 17, 2017 - 09:05 AM (IST)

जेनेवा (प.स.): खगोलविदों ने महज 11 प्रकाशवर्ष की दूरी पर ‘अनुकूल’ जलवायु वाले पृथ्वी के आकार के एक ग्रह की खोज की है जिसका जनक एक शांत तारा है और संभवत: यह जीवन की संभावना वाला सबसे निकटतम ज्ञात स्थान भी हो सकता है।   

    
चिली के ला सिला ऑब्जर्वेटरी में हाई एक्युरेसी रेडियल वेलोसिटी प्लैनेट सर्चर (एच.ए.आर.पी.एस.) के साथ काम करने वाले एक दल ने देखा कि कम द्रव्यमान वाला ग्रह हर 9वें दिन लाल बौने तारे रॉस 128 की कक्षा में घूर्णन करता है। माना जाता है कि पृथ्वी के आकार का यह ग्रह संयमित होगा और इसकी सतह भी पृथ्वी की सतह के समान हो सकती है। रॉस 128 सबसे ‘शांत’ निकटतम तारा है।


स्विट्जरलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ जेनेवा से निकोला एस्टुडिल्लो-डेफ्रु ने बताया, ‘‘यह खोज एच.ए. आर.पी.एस. की एक दशक से अधिक समय की गहन निगरानी पर आधारित है जिसके लिए आधुनिक आंकड़ा संग्रह एवं विश्लेषण तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।’’

Advertising