वैष्णो देवी यात्रियों के लिए खुशखबरी: हैलीकाप्टर किराए में मिलने जा रही है इतनी छूट..

Monday, Apr 24, 2017 - 08:51 PM (IST)

जम्मू: माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी और खुशखबरी है। यात्रियों को हैलीकाप्टर किराये में भारी छूट मिलने जा रही है। श्राइन बोर्ड ने कटरा से सांझीछत तक चलने वाली हैलीकाप्टर सेवा शुल्क में भारी बदलाव किया है। अब यात्रियों को एक दो प्रतिशत की नहीं बल्कि पूरे दस प्रतिशत की छूट मिलने जा रही है।


मौजूदा समय में एम/एस ग्लोबल वैक्ट्रा हैलीकार्प लिमिटेड और एम/एस हिमालयन हैली सर्विस लिमिटेड से सेवाएं ली जा रही हैं। यह दोनों ही कंपनियां वर्ष 2014 से सेवाएं दे रही हैं।  इनके किराये में बोर्ड ने अब दस प्रतिशत तक की कटौती की है। यह कटौती 1 अप्रैल से लागू है।

 

Advertising